
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। गरीब और मजदूर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने “महतारी जतन योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद आवश्यक देखभाल के लिए ₹20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Table of Contents
क्यों शुरू की गई महतारी जतन योजना
राज्य के दूरदराज इलाकों में कई महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण प्रसव के दौरान उचित पोषण और स्वास्थ्य सुविधा नहीं प्राप्त कर पातीं। इसके चलते शिशु और मां दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की शुरुआत की है ताकि हर गर्भवती महिला को प्रसव के समय वित्तीय चिंता किए बिना आवश्यक पोषण और देखभाल मिल सके।
पहले यह योजना भगिनी प्रसूति सहायता योजना के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब और अधिक प्रभावी स्वरूप में दोबारा पेश किया गया है।
योजना के तहत कितना और कैसे मिलेगा लाभ
Mahtari Jatan Yojana के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को कुल ₹20,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी ताकि किसी प्रकार की बीच की गड़बड़ी या देरी न हो। महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला इस योजना का लाभ दो बार तक प्राप्त कर सकती है, यानी यदि महिला के दो बच्चे हैं तो उसे दोनों बार सहायता राशि दी जाएगी।
सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला और उसका बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित और पोषित रहें।
योजना के प्रमुख लाभ
- महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त पोषण के लिए सहायता राशि।
- प्रसव के बाद मां और शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में मातृत्व काल के तनाव को कम करना।
- गरीब वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे बाहरी मदद पर निर्भर न रहें।
यह योजना विशेष रूप से मजदूर और श्रमिक परिवारों के लिए वरदान जैसी है, क्योंकि वहां आर्थिक अस्थिरता प्रसव के दौरान सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।
योजना की पात्रता शर्तें
महतारी जतन योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं –
- केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना के दायरे में आएंगी।
- महिला का गर्भवती होना आवश्यक है या प्रसव के बाद की स्थिति में योजना लागू होगी।
- लाभ केवल श्रमिक वर्ग की महिलाओं और मजदूरों की पत्नियों को मिलेगा।
- महिला का पंजीकरण भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत होना चाहिए, यानी उसके पास श्रमिक या लेबर कार्ड होना जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज़
महतारी जतन योजना के लिए आवेदन करने से पहले महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे –
- महिला का आधार कार्ड
- पति का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- लेबर कार्ड पंजीकरण प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर
- बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन आवेदन के समय ऑनलाइन फॉर्म में किया जाता है।
कैसे भरें महतारी जतन योजना ऑनलाइन फॉर्म
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आवेदन प्रक्रिया काफी सरल है –
- सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या कॉमन सर्विस सेंटर जाएं।
- वहाँ बताएं कि आप महतारी जतन योजना में आवेदन करवाना चाहती हैं।
- अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर जाएं।
- ऑपरेटर आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर फॉर्म भर देगा।
- आवेदन सबमिट होने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जरूर निकालें, जिससे आप बाद में अपना स्टेटस ट्रैक कर सकें।
गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए मजबूत कदम
यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। राज्य की हजारों महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं और कई परिवारों में अब मातृत्व और शिशु देखभाल से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो रही हैं।
















